Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

अमेरिकी नागरिक ने हाईजैक किया विमान, आरोपी ढेर

अमेरिकी नागरिक ने दुस्साहस पूर्ण कार्रवाई को अंजाम दे डाला। आरोपी ने बेलीज के घरेलू उड़ान पर जा रहे विमान को चाकू की नोंक पर हाईजैक कर लिया

18 Apr 2025

अमेरिकी नागरिक ने हाईजैक किया विमान, आरोपी ढेर

अमेरिकी नागरिक ने दुस्साहस पूर्ण कार्रवाई को अंजाम दे डाला। आरोपी ने बेलीज के घरेलू उड़ान पर जा रहे विमान को चाकू की नोंक पर हाईजैक कर लिया। लेकिन तभी आरोपी को एक विमान के यात्री ने गोली मारकर ढेर कर दिया। आरोपी की पहचान अमेरिकी नागरिक अकिन्येला सावा टेलर (65) के रूप में हुई है।
रायटर्स के मुताबिक घटना उस समय हुई जब विमान हवा में था। हाईजैक के समय विमान में 14 यात्री और दो चालक दल के सदस्य सवार थे। विमान घरेलू उड़ान पर कोरोजल शहर से सैन पेड्रो के लिए जा रहा था।

आरोपी ने विमान को चाकू की नोंक पर देश से बाहर ले जाने का प्रयास किया। बेलीज के पुलिस कमिश्नर चेस्टर विलियम्स ने बताया कि वारदात शनिवार देर शाम की है।आरोपी टेलर ने विमान में पायटल व दो यात्रियों के चाकू भी मारे। उसके बाद एक घायल यात्री ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से आरोपी को गोली मार दी। पायटल समेत तीनों घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के दौरान विमान करीब दो घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा। हालांकि बाद में उसे बमुश्किल सुरक्षित उतारा जा सका। कमिश्नर विलिययम्स ने कहा कि बेलीज के छोटे हवाई अड्डों पर सुरक्षा व्यवस्था काफी लचर है। यह काफी चिंता का विषय है कि आरोपी विमान में चाकू लेकर कैसे चढ़ गया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अमेरिकी नागरिक ने हाईजैक किया विमान, आरोपी ढेर
अमेरिकी नागरिक ने दुस्साहस पूर्ण कार्रवाई को अंजाम दे डाला। आरोपी ने बेलीज के घरेलू उड़ान पर जा रहे विमान को चाकू की नोंक पर हाईजैक कर लिया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News